विषाक्त भोजन खाने से पांच लोग बीमार

विषाक्त भोजन खाने से पांच लोग बीमार

सत्तरकटैया . प्रखंड के पुरीख पंचायत स्थित वार्ड नंबर 6 में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गये. मिली जानकारी के अनुसार मनीष पंडित सहित उसके परिवार के अन्य सदस्य बुधवार को दिन में चावल, दाल, सब्जी भोजन में खाया था. शाम तीन बजे सभी को चक्कर आने लगा और उल्टी शुरू हो गयी. सभी को पीएचसी पंचगछिया में भर्ती कराया गया. जहां इलाजरत है. बीमार सदस्यों में गीता देवी उम्र 28 वर्ष, देवकी देवी 48 वर्ष, अखिलेश पंडित 28 वर्ष व छोटी कुमारी 12 वर्ष शामिल है. सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कऱ दिया गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद जदयू नेता रंजीत कुमार सिंह बबलू ने पीड़ितों परिवार से मिलकर हाल चाल जाना और समुचित इलाज का भरोसा दिलाया. इस मौके पर समाजसेवी अनिल पंडित, राम खेलावन पंडित, राम चरण पंडित सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >