ऑटो एवं फल विक्रेता के बीच जगह को लेकर जमकर मारपीट, चली गाेली

गोली दोनों पैर को छूते हुए निकल गयी.

पैर को छूते हुए निकल गयी गोली, बाल-बाल बचा सहरसा सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित सुभाष चंद्र बोस चौक के समीप ऑटो एवं फल विक्रेता के बीच जगह को लेकर जमकर मारपीट हुई. मारपीट की घटना बढ़ते बढ़ते गोलीबारी तक पहुंच गयी. जिसमें गोली वहां मौजूद फल विक्रेता के भाई मो एजाज के पैर को छूते हुए निकल गयी. जिसे परिजनों ने पहले इलाज के लिए बगल के निजी अस्पताल ले गये. वहां से प्राथमिक उपचार करा कर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जख्मी का इलाज चल रहा है. जख्मी मो एजाज ने बताया कि उसका भाई मो आजाद सुभाष चौक पर कई सालों से फल का ठेला लगाता है. मंगलवार को भी अन्य दिनों की तरह वह फल का ठेला लगाया था. कुछ देर बाद एक ऑटो वाला आया और उसे ठेला हटाने को कहा. जिसके बाद मेरे भाई ने कहा कि वह वर्षों से इसी जगह पर फल का ठेला लगाता रहा है. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा. उसी दौरान सूचना मिली कि भाई के साथ झगड़ा हो रहा है. हम घर पर थे, भागकर वहां पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग लाठी डंडे से मेरे भाई के साथ मारपीट कर रहा है. उसी समय हम घटना का वीडियो बनाने लगे तो सभी ने मेरे साथ भी मारपीट करने लगा. इसी बीच कुछ लोग सभी को शांत कराकर वहां से हटा दिया. कुछ देर बाद दोबारा से दस से पंद्रह युवक हरबे हथियार से लैस होकर आया और घेर कर मारपीट करने लगा और गोली चला दी. गोली दोनों पैर को छूते हुए निकल गयी. बाद में लोगो ने मुझे बगल में निजी अस्पताल में भर्ती कराया. उसके बाद वहां से मुझे सदर अस्पताल लाया गया. उन्होंने बताया कि सभी ने मेरे अलावे मेरे भाई मो आजाद और मो सज्जाद के साथ भी मारपीट की. वहीं घटना की सूचना सदर थाना के पुलिस को दी गयी. जहां पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेकर घटना स्थल से एक ऑटो को जब्त कर थाना ले आयी. घटना को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना घटित हुई है. एक खोखा भी बरामद हुआ है. लेकिन किसी को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है. मारपीट की घटना में जो घायल हुआ था उससे पूछताछ के लिए पुलिस सदर अस्पताल गई थी. लेकिन मरीज द्वारा डिस्चार्ज करा लिया गया था. पुलिस आगे की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >