पैक्स का लक्ष्य नहीं बढ़ने के कारण किसानों को धान बेचने में हो रही है परेशानी

पैक्स का लक्ष्य नहीं बढ़ने के कारण किसानों को धान बेचने में हो रही है परेशानी

सौरबाजार . पैक्स के माध्यम से धान बेचने में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पैक्स अध्यक्ष को विभाग द्वारा कम लक्ष्य मिलने के कारण वे अब किसानों का धान खरीदने से मना कर रहे हैं. जबकि अब भी सभी पंचायतों में किसानों के पास धान बचा हुआ है. वे बाजार में धान का दर कम रहने के कारण पैक्स के माध्यम से धान बेचने के इंतजार में हैं. सौरबाजार प्रखंड के सभी 16 पैक्स अध्यक्ष व व्यापार मंडल अध्यक्ष का कहना है कि उनको जितना लक्ष्य एवं सीसी मिला है उससे अधिक धान की खरीद की जा चुकी है. लेकिन अधिकांश किसानों के पास अब भी धान बचा हुआ है. जिसको खरीदने के लिए राशि नही है एवं किसान धान बेचने के लिए परेशान कर रहे हैं. विभाग द्वारा हमलोगों का सीएमआर भी नहीं लिया जा रहा है. जिसके कारण हमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अजगैवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, चंदौर पूर्वी अध्यक्ष रामशंकर यादव, पश्चिमी के सुरेंद्र यादव उर्फ भगता, सुहथ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव, सौरबाजार नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पवन साह, सहुरिया पश्चिमी के पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ गब्बर यादव, नादो पंचायत के पैक्स अध्यक्ष बिपिन यादव, खजुरी के पैक्स अध्यक्ष राजीव रंजन, तीरी की पैक्स अध्यक्ष अमला देवी, कांप पश्चिमी के पैक्स अध्यक्ष कुनाल यादव सहित सभी पैक्स अध्यक्षों ने किसानों के हित में विभाग से धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य बढ़ाने एवं सीएमआर जमा लेने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >