एनएच 107 व एनएच 327ई निर्माण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

सहरसा डीएम दीपेश कुमार ने एनएच 107 और 327ई निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निपटाने और समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।

सहरसा. जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कार्यालय वेश्म में जिले में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 327ई की प्रगति को लेकर पाक्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड व पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, अतिक्रमण हटाने, बिजली, दूरसंचार एवं पेयजल पाइपलाइन जैसी उपयोगिता सेवाओं के स्थानांतरण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई.

समन्वय बनाकर काम करने का दिया निर्देश

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी एजेंसियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते निर्माण कार्यों की सतत समीक्षा करने तथा समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 एवं 327ई का समय पर निर्माण पूरा होने से जिले में आवागमन अधिक सुरक्षित, तेज एवं सुगम होगा.

लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी

इससे क्षेत्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी एवं लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध होंगी. बैठक में अपर समाहर्ता निशांत, एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल, पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी, कार्यदायी एजेंसियों के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे. फोटो - सहरसा - समीक्षा बैठक करते डीएम व अन्य


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >