आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने विभिन्न कोषांग का किया गठन

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम ने विभिन्न कोषांग का किया गठन

अधिकारियों व कर्मियों को दी गयी जिम्मेदारी सहरसा. आगामी विधानसभा आम चुनाव की तैयारी को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने जिले में विभिन्न कोषांग का गठन किया है. गठित कोषांग में वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सहायक नोडल पदाधिकारी व सहयोगी पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जिसके तहत कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता निशांत व नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता अभिनय भास्कर बनाये गये हैं. जबकि सहायक नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बनाये गये हैं. सभी को उनके कार्य व दायित्व की जिम्मेदारी दी गयी है. सामान्य प्रशिक्षण पोषण के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन संजीव कुमार, नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता सुरभि व सहायक नोडल पदाधिकारी डीपीओ शिक्षा विभाग संजय कुमार को बनाया गया है. वहीं ईवीएम, वीवी पैट एवं बज्रगृह कोषांग के वरीय पदाधिकारी उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, नोडल पदाधिकारी वरीय उप समाहर्ता धीरज कुमार एवं सहायक नोडल पदाधिकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित आनंद बनाये गये हैं. विधि व्यवस्था कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता निशांत, नोडल पदाधिकारी विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार व पुलिस उपाध्यक्ष मुख्यालय एक सहित सहायक नोडल पदाधिकारी निदेशक डीआरडीए पुलक कुमार व परिचारी प्रवर पुलिस लाइन बनाये गये हैं. अनुमंडल स्तरीय विधि व्यवस्था कोषांग को लेकर सदर अनुमंडल में वरीय पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नोडल पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी सदर अवधेश प्रसाद एवं आशा कुमारी को जिम्मेदारी दी गयी है. सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल में विधि व्यवस्था कोषांग को लेकर वरीय पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर एवं नोडल पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर नितेश कुमार को जिम्मेदारी दी गयी है. सभी को उनका कार्य एवं दायित्व बता दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >