संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा

सोनवर्षाराज. नगर पंचायत स्थिति नाथो साह परिसर में रविवार को भाजपा पश्चिमी मंडल चुनाव प्रबंधन समिति की एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में तय किया गया कि पहले चरण में प्रत्येक पंचायत में बैठक आयोजित की जायेगी. वहीं दूसरे चरण में प्रत्येक बूथ पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की योजनाओं और नीतियों से जोड़ा जा सके. इसके अलावा, सभी बूथों पर मोटरसाइकिल व साइकिल रैली निकालने पर भी सहमति बनी. साथ ही, बूथवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्यकर्ताओं के बीच त्वरित संवाद और समन्वय स्थापित करने का निर्णय लिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वीर अभिमन्यु सिंह ने की. जबकि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष सह मुख्य पार्षद मनीष कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमीर राम के अलावा संजीव यादव रूपी, अरुण कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, तपेश चौधरी, अभिषेक कुमार सिंह, संजय कुमार, मनटुन शाह, सुभाष कुमार सिंह, छत्तीस ठाकुर, सचिन कुमार, शंभु सिंह समैत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >