ध्रुव गुप्त को मिलेगा हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ स्मृति साहित्य शिखर सम्मान

ध्रुव गुप्त को मिलेगा हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ स्मृति साहित्य शिखर सम्मान

साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ साहित्य स्मृति सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर हुई बैठक 15 मार्च को आयोजित होगा समारोह सहरसा. शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा कोसी साहित्योत्सव सह साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ साहित्य स्मृति सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर रविवार को पंचवटी चौक स्थित संस्थान कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी. संस्थान सचिव वंदन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गयी. जिसमें स्थानीय देव रिजॉर्ट में 15 मार्च को आयोजित समारोह में व्याख्यान, कवि सम्मेलन, लोक गायन-नृत्य एवं लघु नाटक तीन सत्रों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर चित्रकला प्रदर्शनी व पोस्टर प्रदर्शनी लगाने का भी निर्णय लिया गया. संस्थान सचिव वंदन वर्मा ने कहा कि इस मौके पर देश के विभिन्न हिस्सों से कई नामचीन साहित्यकारों का एक बार फिर सहरसा में महफिल सजेगी. वहीं चयन समिति के निर्णयानुसार इस अवसर पर लेखनी एवं साहित्य-साधना में व्याप्त प्रेम व मानवीय संवेदनाओं का मूल्यांकन करते वर्ष 2025–26 के लिए हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ स्मृति साहित्य शिखर सम्मान हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर ध्रुव गुप्त को प्रदान किया जायेगा. हरिशंकर श्रीवास्तव शलभ स्मृति साहित्य सम्मान साहित्यकार संजय कुमार कुंदन, अनिल विभाकर, नीरज दइया को प्रदान किया जायेगा. संस्कृति प्रेमी पूनम लता सिन्हा स्मृति सम्मान साहित्यकार रूबी भूषण व मंजुला उपाध्याय को दिया जायेगा. जबकि लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड, आजीवन उपलब्धि सम्मान सुबोध कुमार सुधाकर, संपादक क्षणदा’ पत्रिका, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग, संपादक रंग अभियान, वरिष्ठ साहित्यकार रामचैतन्य धीरज को ससम्मान प्रदान किया जाएगा. व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा, डॉ रामचैतन्य धीरज व रूपेश कुमार होंगे. उन्होंने कहा कि अतिथि एवं सम्मानित कवि, कवयित्रियों में प्रेम किरण, शहंशाह आलम, शेखर सावंत, राजकिशोर राजन, कुमार विजय गुप्त, अविनाश अमन, रूबी प्रसाद, प्रियंका जायसवाल, ममता मालपानी, मौसमी बनर्जी, रफत परवेज शामिल हैं. बैठक में नाट्य निर्देशक कुंदन वर्मा, रंगकर्मी नरेंद्र कुमार टुनटुन, अदिति प्रिया, शुभम कुमार, नीतू कुमारी, जेके अमर, पुरुषोत्तम कुमार, सुंदरम प्रजापति, मयंक कुमार, सौरभ कुमार, सृष्टि शर्मा, दिव्यांश चौहान, गीतिका भारद्वाज, खुशी कुमारी, भव्या सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >