महज पानी बहने को लेकर धारदार हथियार से किया जख्मी

कृषि महाविद्यालय में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा अभियान

सलखुआ . महज पानी बहने को लेकर एक परिवार के सदस्य ने दूसरे परिवार के सदस्य को धारदार हथियार से मार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया तथा बदन पर से जेवरात लूट लिया. यह मामला थाना क्षेत्र के मुबारकपुर पंचायत के वार्ड 04 गोरगामा गांव की बतायी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर के पास नाला का पानी बहने को लेकर शनिवार की सुबह अनिल साह एवं उसके परिवार के अन्य सदस्यों को गांव के ही आशीष कुमार, सोनू कुमार एवं बिंदु साह पूरा परिवार मिल कर हरबे हथियार से लैस हो अनिल साह के घर धावा बोल जबरन मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया तथा मारपीट के क्रम में बदन पर से जेवरात भी ले लिया. जख्मी का इलाज सलखुआ अस्पताल में कराया गया. घटना के बाबत जख्मी अनिल साह ने अपने ही पड़ोसी आशीष कुमार उर्फ मंटून साह के अलावे एक महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि आवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >