11 सदस्यों की अंचल कमेटी का किया गया गठन सहरसा . बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू प्रखंड कमेटी बनमा इटहरी व बिहार राज्य मिड डे मिल वर्कर्स यूनियन की बैठक तेलियाहाट स्थित मध्य विद्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार व बिनोद यादव ने की. मंच संचालन करते जिला सचिव नसीमउद्दीन ने कहा कि मेहनतकश निर्माण मजदूर व किसान इस देश के पहले हकदार व मालिक हैं. लेकिन केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीति के कारण हक अधिकार से वंचित करने की साजिश रची जा रही है. आज संविधान ने रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ, शिक्षा को अधिकार दिया है व भी छीनने की तैयारी की जा रही है. चार लेबर कोड बिल काला कानून लागू कर हर आदमी की अभिव्यक्ति की आजादी पर लगातार लगाम लगाया जा रहा है. इस लिए संगठित होकर मजबूती के साथ आने वाले 12 फरवरी को संयुक्त ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल करेंगे. वही सीटू के दुखी शर्मा ने कहा कि बीओसीडब्लू के तहत निर्माण मजदूरों को मिलने वाली सुविधा को लगातार नये नये नियम लागू कर जटिल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कागजी प्रक्रिया लगातार कमजोर बनायी जा रही है. जिससे मजदूरों को अधिक लाभ नहीं प्राप्त हो सके. इसके लिए 12 फरवरी के आम हड़ताल के बाद हर प्रखंड अस्तर पर बिहार बोर्ड के खिलाफ व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन तेज करेंगे. वही रामचंद्र शर्मा ने कहा कि प्रखंड सिमरी बख्तियारपुर सहित सलखुआ व बनमा ईटहरी प्रखंड में बिचौलिया की मिलीभगत से बड़ा गिरोह चलाया जा रहा है. जिसे जांच कर कार्रवाई कराने की जरुरत है. वहीं रसोईया यूनियन के महासचिव व्यास प्रसाद यादव, बनमा ईटहरी प्रखंड सचिव बिनोद यादव ने 12 फरवरी को तेलियाहाट को बंद करने की बात कही. बैठक को मीरा देवी, उमर आलम, रिजवान, बीरेंद्र कुमार, ममता देवी, चंपा देवी, विभा देवी, मजलिस ने भी संबोधित किया. साथ ही 11 सदस्यों की अंचल कमेटी का गठन किया गया. जिसमें प्रखंड सचिव धर्मेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष मीरा देवी, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव ममता देवी, उमर आलम सहित कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये.
सीटू की बैठक में राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय

सीटू की बैठक में राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय
Copied link
11 सदस्यों की अंचल कमेटी का किया गया गठन