तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की हुई मौत

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की हुई मौत

सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के बनमा इटहरी थाना के सरबेला गांव के वार्ड संख्या 13 में सड़क किनारे खेल रहे बालक को शुक्रवार दोपहर बाद एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंद दिया. जिससे बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि घटना के बाद बालक को स्वजनों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने बालक को चिकित्सकीय जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक बालक बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के सरबेला गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी बिनीत कुमार का छह वर्षीय पुत्र ओम कुमार था. घटना के संबंध में अस्पताल में स्वजनों ने बताया कि मृतक बालक अपने घर के समीप सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट मे आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद अस्पताल में मृतक बालक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व उसके चालक को पकड़ लिया. इधर घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >