Saharsa News.
जिले में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, जिससे दिन की शुरुआत थोड़ी राहत भरी होगी. हालांकि, दोपहर होते-होते स्थिति बदल सकती है और तेज धूप के साथ अत्यधिक उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.शाम को मिल सकती है राहत
दोपहर की तपिश के बाद शाम के समय मौसम में बदलाव की उम्मीद है. पूर्वानुमान के मुताबिक, शाम को तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग ने जिले में लगभग 12 एमएम वर्षा होने की संभावना जताई है.तापमान और सूर्योदय/सूर्यास्त
अधिकतम तापमान: 35 डिग्री सेल्सियसन्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियससूर्योदय: सुबह 5:31 बजेसूर्यास्त: शाम 7:04 बजे
