BPSC Result 2024: बचपन में सिर से उठा मां-बाप का साया, ट्यूशन पढ़ा कर जुटाए पैसे, परीक्षा पास कर बने राजस्व अधिकारी

BPSC Result 2024: बीपीएससी 69वीं परीक्षा पास करने वाले रतन कुमार झा ने बताया कि मां की निधन के बाद ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया, लेकिन अधिकारी बनने का सपना टूटने नहीं दिया. आइए, जानते हैं इनकी संघर्ष की कहानी…

BPSC Result 2024: कहते हैं कि मन के हारे हार है और मन के जीते जीत. यही कहावत फिट बैठती है सहरसा के रतन कुमार झा के लिए. बचपन में सिर से पिता का साया उठ गया. 12वीं के दौरान मां का निधन हो गया. इसके बावजूद भी रतन ने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत और आत्मनिर्भरता के बल पर उन्होंने बीपीएससी 69वीं परीक्षा में 181वीं रैंक हासिल कर राजस्व अधिकारी का पद प्राप्त किया है. अपनी इस सफलता से रतन ने उन सभी लोगों के लिए मिसाल पेश की है, जो लाख कठिनाइयों के बावजूद अपने सपनों को साकार करने की जिद रखते हैं.

रतन झा का संघर्ष

रतन कुमार झा सहरसा जिले के कहरा प्रखंड के पड़री वार्ड 4 के रहने वाले हैं. बचपन में ही उनके पिता शशिकांत झा का निधन हो गया था.  12वीं में पढ़ाई के दौरान मां ललिता देवी की भी मृत्यु हो गई. इन मुश्किल परिस्थितियों में उन्होंने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया. रतन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जब उनकी मां की मृत्यु हुई थी तो ऐसा लगा था जैसे कि सब कुछ खत्म हो गया. लेकिन, इसके बावजूद अधिकारी बनने का सपना टूटने नहीं दिया. खुद को दिन प्रतिदिन मजबूत किया और पढ़ाई का सिलसिला जारी रखा.

पढ़ाई जारी रखने के लिए होम ट्यूशन का सहारा

माता पिता के निधन के बाद रतन को सहारा देने वाला कोई नहीं था. अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए रतन कुमार ने होम ट्यूशन का सहारा लिया. बच्चों को पढ़ाने से जो आमदनी होती थी, उससे अपनी पढ़ाई का खर्च निकालते थे. इसी तरह उन्होंने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से इतिहास में स्नातक और इग्नू से हिंदी साहित्य में पीजी किया. शुरुआत के दिनों में रतन ने बेंगलुरु जा कर नौकरी भी की. लेकिन उनके अंदर अधिकारी बनने का जुनून हमेशा से था. नौकरी के साथ ही उन्होंने बीपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी. इसी क्रम में उन्होंने तीसरे प्रयास में बीपीएससी की परीक्षा में सफलता पाई. 67वीं बीपीएससी परीक्षा में वह इंटरव्यू तक पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >