कोसी में लापता बालक का मिला शव, मुआवजे की मांग

कोसी में लापता बालक का मिला शव, मुआवजे की मांग

महिषी. क्षेत्र के सिरवार वीरवार पंचायत के वीरवार निवासी राजकिशोर सादा के छह वर्षीय पुत्र प्रियांशु का तीन दिन बाद कोसी में शव बरामद हुआ. बता दें कि गुरुवार के दिन बालक शौच के दौरान नदी में फिसल गया था व डूबने से मौत हुई थी. एसडीआरएफ टीम की तलाशी में शव बरामद नहीं हो पाया था व ग्रामीण लगातार प्रयास में लगे थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार व एसआई शिल्पी कुमारी ने सदलबल स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम में भिजवाया. पांच सौ लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को जब्त कर किया विनिष्ट महिषी. प्रदेश में मद्यनिषेध अधिनियम लागू होने व पुलिस की लगातार चौकसी के बाद भी क्षेत्र देसी शराब का निर्माण व कारोबार थम नहीं रहा है. शनिवार को थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार को नहरवार गांव में अवैध शराब निर्माण व भंडारण की सूचना मिली. श्री कुमार के निर्देश पर एसआई उमेश पासवान ने सदलबल चिन्हित स्थल की घेराबंदी की व पांच सौ लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद किया. पुलिस ने तत्काल उसे जमीन पर उड़ेलकर विनिष्ट कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >