गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने पांच मोर का किया रेस्क्यू

गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने पांच मोर का किया रेस्क्यू

आरण गांव में छोड़ने पर किया जा रहा विचारः डीएफओ सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के भेड़धरी में गुप्ता सूचना के आधार पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने पांच मोर का रेस्क्यू किया. रेस्क्यू किये गये मोर में एक नर व चार मादा मोर को रेस्क्यू कर वन प्रमंडल कार्यालय लाया गया. वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिन्तपल्ली ने बताया सूचना मिली कि कहरा प्रखंड में कहीं पर मोर को पिंजरे में बंद कर रखा गया है. सूचना पर फॉरेस्ट रेंजर विरेंद्र कुमार राय के नेतृत्व में टीम वहां पहुंची तो पांच मोर पिंजरे में मिले. जिसमें एक नर व चार मादा मोर है. साइट पर कोई नहीं मिला है. इसकी जानकारी जुटा रहे हैं कि किसने यह गैरकानूनी कार्य किया है. उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. आभी मोर के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी मोर को प्राकृतिक आवास में छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यहां आरन गांव में काफी मोर हैं. आरन गांव एक अच्छा स्पॉट है इनको छोड़ने के लिए. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी. उन्होंने कहा कि जैसे हम लोग इकोसिस्टम के पार्ट हैं. वैसे ही बर्ड्स एवं वाइल्डलाइफ भी हमारे इकोसिस्टम के पार्ट हैं. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि ऐसी जानकारी जिसे भी जहां पर भी मिले, तुरंत जानकारी दें. जिससे समय पर कार्रवाई हो सके. उन्होंने कहा कि अभी भी हमलोग पक्षी को मार रहे हैं. प्रवासी पक्षी को मार रहे हैं जो बहुत गलत बात एवं गैरकानूनी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >