बासडीह पर्चा धारियों ने अंचल कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

बासडीह पर्चा धारियों ने अंचल कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

लगायी न्याय की गुहार सहरसा. जिले कहरा प्रखंड स्थित अंचल कार्यालय में सोमवार को बासडीह पर्चा धारी व कार्य को लेकर बार-बार चक्कर काट रहे लोगों ने कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करते जमकर नारेबाजी की. हंगामा कर रहे नरियार रामजानकी चौक निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय में सीईओ व कर्मचारियों द्वारा पैसा लेकर नाजायज काम किया जा रहा है. जबकि असली कागजात होने के बावजूद बार-बार दौड़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करने के बावजूद दूसरे पक्ष के कागजात को सही बताया जा रहा है. अंचल कार्यालय में कर्मियों की मिली भगत से जानबूझकर जमीन विवाद पैदा किया जा रहा है. वहीं झपड़ा टोला निवासी सरिता कुमारी ने अंचल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाया. सिरादेयपट्टी निवासी अखिलेश शर्मा, चीनिया देवी, सुलखी देवी, संतोल देवी, पिंकी देवी, रेखा देवी, ममता देवी, बुधनी देवी, अनिल देवी, पूनम देवी, गुलाब देवी, रंभा देवी, सीमा देवी, माला देवी, पूनिया देवी, नूतन देवी, चुन्नी खातून, शहनाज खातून,सैरून खातून, रतिया देवी, मीरा देवी, चंद्रकला देवी, संजू देवी, कुमकुम देवी ने बताया कि वे लोग 1984 से ही घर बनाकर रह रहे हैं. वहीं सरकार द्वारा भी हम लोगों को वास्तविक पर्चा उपलब्ध कराया गया है. इसके बावजूद दबंगों द्वारा पैसा नहीं देने के कारण अंचल कर्मियों द्वारा घर तोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते अंचल कार्यालय में हो रहे धांधली को रोकने की मांग की. साथ ही उचित न्याय की गुहार लगायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >