बलवाहाट में नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत, गांव में मचा कोहराम

In Saharsa district's Balwahat police station area, two teenage girls tragically drowned in a river on Sunday in Gopalpur village. The deceased have been identified as 14-year-old Nisha Parveen, daughter of Mohammad Kasim, a resident of Ward No. 4, and 18-Balwahat Drowning 0RiverAccident : year-old Jannati Khatun, daughter of Mohammad Munna, who is Kasim's brother-in-law. The incident has left the family and the entire village in deep mourning


सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा से रिपोर्ट :

Balwahat Drowning 0RiverAccident : बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा पंचायत अंतर्गत गोपालपुर गांव में रविवार को नदी में डूबने से दो किशोरियों की मौत हो गयी. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया. स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव के वार्ड संख्या चार निवासी मो कासिम की 14 वर्षीय पुत्री निशा परवीन एवं उनके साढ़ू मो मुन्ना की करीब 18 वर्षीय पुत्री जन्नती खातून रविवार को बघवा गांव के पश्चिम स्थित नदी में स्नान करने गयी थी. स्नान के दौरान अचानक दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गयीं.

देखते ही देखते दोनों डूबने लगीं. आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरियों के शव को बाहर निकालकर गांव लाया गया. बताया जाता है कि दोनों रिश्ते में बहनें थीं और बाहर रहकर पढ़ाई करती थीं. वे एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए गांव आयी थीं. खुशियों के माहौल के बीच हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया. घटना की सूचना मिलते ही बलवाहाट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.

एसआई मैनुद्दीन एवं एसआई अमित कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. हालांकि स्वजनों ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इसके बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया. इस हृदयविदारक घटना से गोपालपुर सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है. ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
ALSO READ 70वीं BPSC में सहरसा के 9 युवाओं ने रचा इतिहास, जिले में जश्न का माहौल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AMIT KR SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >