बलवा हाट ने बिहरा को 55 रन से पराजित कर कप पर जमाया कब्जा

सात दिवसीय चेता बाबू-रघुवर बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को बिहरा बनाम बलवाहट के बीच खेला गया.

चेता बाबू-रघुवर बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ फाइनल मुकाबला

सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के बाबा रामदास खेल मैदान भोटिया स्थित सात दिवसीय चेता बाबू-रघुवर बाबू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को बिहरा बनाम बलवाहट के बीच खेला गया. टाॅस जीतकर पहले बिहरा टीम ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और बलवाहाट की टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया. जिसके बाद बलवा हाट ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 342 रन बनाये. जवाब में खेलने उतरी बिहरा की टीम 20 ओवर खेलकर मात्र 290 रन बनाने में ही सफल हो पायी. वहीं बलवा हाट ने 55 रनों से मैच जीतकर विजेता कप पर कब्जा जमाया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बलवाहट टीम के खिलाड़ी मिन्नत को दिया गया. विजेता टीम को महम्मदपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार यादव ने ट्रॉफी और नगद दस हजार दे हौसला अफजाई की. उपविजेता टीम को मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार जयसवाल ने कप और नगद पांच हजार का पुरस्कार दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >