पुलिस के ड्रेस में चोरी का प्रयास, कैमरे में कैद

पुलिस के ड्रेस में चोरी का प्रयास, कैमरे में कैद

सौरबाजार . पुलिस के पोशाक में मध्यरात्रि को एक चोर ने बैजनाथपुर चौक पर एक दुकान में चोरी का प्रयास किया है. हालांकि चोरी करने में वे सफल नहीं हो पाये, तब तक उसकी नजर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ गयी. लेकिन तब तक उनकी सारी करतूत कैमरे में कैद हो गयी. घटना 12 जुलाई के मध्य रात्रि बैजनाथपुर थाना क्षेत्र स्थित बैजनाथपुर चौक की बतायी जा रही है. जहां स्टेशन रोड स्थित पूजा स्वीट्स कार्नर के संचालक पप्पू साह की दुकान में पुलिस ड्रेस पहनकर चोरी करने का प्रयास करने का प्रयास किया गया था. घटना को लेकर दुकान संचालक ने पुलिस को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >