अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर प्रशासन तत्काल लगाये रोकः शंकर कुमार

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर प्रशासन तत्काल लगाये रोकः शंकर कुमार

सहरसा . नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ दुकानदारों को सड़क अतिक्रमण के नाम पर हटने की फुटपाथ दुकानदार संघ ने कड़ी निंदा की है. फुटपाथ दुकानदार संघ मुख्य कार्यपालक दीपक कुमार सिंह, वीर कुंवर सिंह चौक फुटपाथ दुकानदार संघ अध्यक्ष शंकर कुमार व कोषाध्यक्ष चंचल कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा बिना किसी वैकल्पिक प्रबंध के अचानक की गयी इस कार्रवाई से सैकड़ों फुटपाथ दुकानदार, मांस, मछली व अन्य छोटे रोजी रोजगार करने वाले लोगों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो जायेगा. सड़क किनारे जीविका चलाने वाले फुटपाथ दुकानदारों के पूरे परिवार के समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो जायेगी. फुटपाथ दुकानदार संघ ने जिलाधिकारी व नगर निगम अधिकारी से मांग करते कहा कि इन गरीबों को उजाड़े जाने के पहले रोजी-रोजगार के लिए वैकल्पिक प्रबंध किया जाये. नगर निगम क्षेत्र में छोटे रोजगार करने वाले व मांस-मछली बेचने वाले लोगों की सूची बनाकर इनलोगों को जीविकोपार्जन के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाये. तब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो. जिससे सैकड़ों परिवार के समक्ष अचानक भुखमरी की समस्या नहीं होगी. उन्होंने कहा कि यह लोक कल्याणकारी सरकार की परिकल्पना के विरूद्ध होगा. अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर प्रशासन तत्काल रोक लगाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >