बैंक जा रहे युवक को मारी गोली, जख्मी

बैंक जा रहे युवक को मारी गोली, जख्मी

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के बनगांव रोड रिफ्यूजी कॉलोनी चौक से पश्चिम महिषी ऑटो स्टैंड के समीप अपने घर कहरा से बैंक निजी कार्य के लिए जा रहे कहरा निवासी छोटू झा को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. जिसका इलाज शहर के गांधीपथ स्थित सूर्या हास्पीटल में चल रहा है. सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष आरके सिंह, अपर थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार सदल बल मौके पर पहुंचे व जख्मी से मामले की जानकारी लेकर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी.

पिता ने कहा, बुलाकर मारी गोली

जख्मी के पिता संजय झा ने बताया कि उसका पुत्र बैंक कार्य से जा रहा था. रास्ते में भानु मिश्रा व अन्य ने बुलाकर गोली मार दी. गोली पैर में लगी है. उन्होंने कहा कि पुराने विवाद व गांव के कुछ लोगों की शह पर घटना को अंजाम दिया गया है. जख्मी की हालत स्थिर है.

खोखा बरामद

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है. वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. इधर गोली चलने के बाद रिफ्यूजी कॉलोनी बनगांव रोड में लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं. लोगों ने कहा कि लगातार दो गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गयी है. लोगों ने पुलिस से विशेष गश्ती की मांग की है.

कहते हैं अधिकारी

घटना की जांच की जा रही हैं. घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. प्रभाकर तिवारी, सदर एसडीपीओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >