घास काट कर लौट रही महिला की गोली मार कर हत्या

घास काट कर लौट रही महिला की गोली मार कर हत्या

कोपरिया हेठली बहियार में मक्के के खेत में गिरी लाश घास का बोरा और मोबाइल मिला सलखुआ . रविवार की दोपहर सलखुआ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गयी, जब हेठली बहियार स्थित मक्के के खेत में एक 20 वर्षीय विवाहिता का शव मिला. जिसकी गोली मार कर हत्या कर दी गयी. युवती घास काटकर घर लौट रही थी, तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार कोपरिया वार्ड संख्या 13 निवासी धीरेंद्र यादव की 20 वर्षीया पुत्री सुषमा कुमारी रविवार करीब तीन बजे बहियार से घास लेकर घर लौट रही थी. इसी दौरान हेठली बहियार स्थित मक्के के खेत के पास अपराधियों ने उसे गोली मार दी. गोली लगते ही वह खेत में ही गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटनास्थल पर युवती का शव मक्के के खेत में पड़ा मिला. वहीं पास में उसका मोबाइल फोन और ब्लूटूथ भी गिरा हुआ था. इसके अलावा घास से भरा बोरा और कचिया भी वहीं पड़ा मिला. जिससे साफ होता है कि वह घास काटकर घर लौट रही थी, तभी अपराधियों ने उसे निशाना बनाया. परिजनों ने बताया कि सुषम कुमारी की शादी वर्ष 2023 में सोनवर्षा थाना क्षेत्र के सोहा गांव निवासी रितेश यादव पिता लक्ष्मी यादव के साथ हुई थी. लेकिन पिछले करीब एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे थे, जिसके कारण युवती अपने मायके में ही रह रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं. मौके पर साइबर डीएसपी अजीत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर मो शुजाउद्दीन, थाना अध्यक्ष संजना कुमारी, अपर थाना अध्यक्ष पुअनि बबलू कुमार, पुअनि कृष्णा प्रसाद यादव, पुअनि स्वीटी कुमारी, पुअनि दीपक कुमार राम पुलिस बल के साथ पहुंचे व घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >