अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का लिया गया संकल्प

अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का लिया गया संकल्प

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन सहरसा . फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. आगामी एमडीए राउंड के तहत 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए इन सभाओं का आयोजन किया गया. ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष बैठकों में मुखिया, पंचायत सचिव, सभी वार्ड सदस्य, जीविका दीदियां आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षकगण, युवा वर्ग तथा ग्राम के प्रभावशाली व्यक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे. बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा एमडीए कार्यक्रम के उद्देश्य, महत्व, लक्षित लाभार्थियों, दवा सेवन की प्रक्रिया एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी विस्तार से साझा की. मौजूद जनप्रतिनिधियों व समुदाय के सदस्यों से अपील की कि वे आगामी सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करें. जिससे जिले से फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया जा सके. कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में फाइलेरिया उन्मूलन विषय पर ड्रॉइंग प्रदर्शनी, रैली एवं प्रभात फेरी जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया. जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाज को जागरूकता का संदेश दिया. सभा के अंत में यह संकल्प लिया गया कि दो वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को फाइलेरिया की दवा का सेवन अवश्य कराया जायेगा. जिससे संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके एवं फाइलेरिया मुक्त सहरसा का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सके. फोटो – सहरसा 49 – बैठक करते सदस्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >