नितीन नवीन का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना हर युवा कार्यकर्ता के लिए सम्मान का क्षणः डॉ शशिशेखर

हर युवा कार्यकर्ता के लिए सम्मान का क्षणः डॉ शशिशेखर

सहरसा . भारतीय जनता पार्टी में नितीन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में दायित्व ग्रहण करने के बाद संगठन के अंदर उत्साह का माहौल है. भाजपा बिहार के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ शशिशेखर झा ने इसे पार्टी में नये नेतृत्व के युग की शुरुआत बताते कहा कि नितीन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना केवल एक पद परिवर्तन नहीं है. बल्कि दिन-रात मेहनत करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता के सम्मान का क्षण है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा व संगठन को नयी ऊंचाइयों पर ले जायेगा. नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार ग्रहण के बाद बिहार आगमन पर डॉ शशिशेखर झा ने पटना स्थित उनके आवास पर भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया व शुभकामनाएं दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका सौम्य व्यक्तित्व, मृदुभाषी स्वभाव, स्पष्ट सोच व संगठनात्मक दक्षता से भाजपा संगठनात्मक सशक्तिकरण के साथ जनसेवा के क्षेत्र में नयी उंचाइयों को अवश्य छुएगी. डॉ शशिशेखर झा ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते कहा कि उनके लिए यह अत्यंत सौभाग्य की बात रही है कि उन्हें लगातार कई वर्षों तक उनके नेतृत्व एवं सानिध्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा में कार्य करने का अवसर मिला. उनके मार्गदर्शन में काम करते संगठन की बारीकियों को समझने एवं कार्यकर्ताओं के साथ जुड़ने का मौका मिला. आज उनका पार्टी के सर्वोच्च दायित्व पर आसीन होना हम सभी के लिए गर्व एवंं हर्ष का विषय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >