16 को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर हुई बैठक, कमेटी गठित

16 को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर हुई बैठक, कमेटी गठित

सहरसा . आगामी 16 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर रविवार को स्थानीय अभिनव विवाह भवन विद्यापति नगर में बैठक आहूत की गयी. बैठक का मुख्य उद्देश्य 16 फरवरी को दिन के एक बजे से होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर चर्चा की गयी. इस कार्यक्रम को लेकर सनातन हिंदू सम्मेलन समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक के रूप में रवि रंजन कुमार, अध्यक्ष रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीष चौपाल, सचिव अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष अभिनव सिंह को दायित्व दिया गया. कार्यक्रम में वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तर बिहार के सह प्रांत प्रचारक प्रवीर जी का उद्बोधन होना सुनिश्चित हुआ. जिसमें राष्ट्र निर्माण को लेकर पंच परिवर्तन पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी का भाव, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर वक्ताओं का मार्गदर्शन मिलेगा. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ स्थानीय शिव शिष्य परिवार, गायत्री परिवार जैसे सनातन संस्था भी काफी जागरूक एवन उत्सुक हैं. बैठक में आशीष सिंह टिंकू, विजय बसंत, अनूप कुमार, बम बम जी, अभिषेक सिंह, रविरंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >