चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा ने सचिव के नाम सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

सचिव के नाम सिविल सर्जन को सौंपा मांग पत्र

सहरसा . बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा ने शनिवार को सिविल सर्जन के माध्यम से सचिव स्वास्थ्य विभाग को मांग पत्र सौंपा. बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य नेतृत्व के निर्णयानुसार स्वास्थ्य संघ जिला शाखा ने प्रदर्शन के माध्यम से जिला संयोजक कुमार प्रियांशु के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में कर्मचारियों से संबंधित एनपीएस, यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन का लाभ, एएनएम को मातृत्व अवकाश सहित अन्य अवकाश, निदेशालय के बजाय सिविल सर्जन, अधीक्षक, प्राचार्य, निदेशक को पूर्व के भांति आदेश निर्गत करने, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के आलोक में सभी स्वास्थ्य कर्मचारी को पद प्रोन्नति का लाभ, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला संवर्ग को राज्य संवर्ग किया गया है उन्हें फिर से जिला संवर्ग करने, स्वास्थ्य समिति के कर्मचारी का संवर्ग नियमावली का अविलंब गठन करते उनकी सेवा समायोजित करने, उच्च न्यायालय के फैसले के आलोक में एसीपी, एमएसीपी के लिए लिपिकीय को विभागीय परीक्षा के बाध्यता पर रोक संबंधी विभागीय आदेश निर्गत करने, संविदागत अर्बन एएनएम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा एएनएम के भांति प्राकृतिक अवकाश, मातृत्व अवकाश, शिशु देखभाल अवकाश, ईएसआई का लाभ देना सुनिश्चित करने, एएनएम जीएनएम का सेवा संपुष्टि के लिए पत्र अविलंब निर्गत करने सहित अन्य मांग शामिल है. मौके पर नंद कुमार खां, भारतेंदु शेखर, कुंदन कुमार, माधव खां, बिनय मुर्मू, अभिषेक सिंह, अभिषेक मिश्रा, पंकज, अजय गोस्वामी, सालिनी, निशा, पत्रिका, वंदना, प्रीति, सिंकी शर्मा, अनिता, मो शैफ, मदन मोहन सहाय, शैलेश, जय कुमार, पंकज झा, विद्यानंद वर्मा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >