सड़क दुर्घटना में बच्च सहित दो महिला जख्मी
सहरसा : सहरसा थाना क्षेत्र के मुरली शाहपुर के पास बिनोवा मुख्य पथ पर एक मैजिक की ठोकर से मो नौशाद (आठ वर्ष) जख्मी हो गया. बच्चे को गाड़ी से ठोकर के बाद उसकी मां शायरा खातून व चाची शहनाज खातून ने गाड़ी को रोकना चाहा, लेकिन चालक उन्हें भी ठोकर मारते गाड़ी लेकर भाग गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बच्चे सहित महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया.
जहां बच्चे की स्थिति को गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया, जबकि दोनों महिलाओं का इलाज अस्पताल में ही किया जा रहा है. घटना के बाद गुस्साये परिजन सहित स्थानीय लोगों ने बिनोवा मुख्य पथ को जाम कर दिया. ग्रामीण अज्ञात मैजिक गाड़ी को पकड़ने व घायल को उचित मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद जाम हटाया गया.
