अपराधियों ने गैस गोदाम से लूटे डेढ़ लाख रुपये

सौरबाजार : स्थानीय वीर बजरंग गैस एजेंसी से मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे शस्त्र से लैस अपराधियों ने गैस के बिक्री के करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. गैस वितरक पंकज कुमार के अनुसार दिन के करीब 11 बजे अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी उपभोक्ताओं के बीच गैस का वितरण किया […]

सौरबाजार : स्थानीय वीर बजरंग गैस एजेंसी से मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे शस्त्र से लैस अपराधियों ने गैस के बिक्री के करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिये. गैस वितरक पंकज कुमार के अनुसार दिन के करीब 11 बजे अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी उपभोक्ताओं के बीच गैस का वितरण किया जा रहा था. उसी समय दो बाइक पर सवार चार अपराधी गैस गोदाम पर आया. जिसमें दो अपराधी शस्त्र के साथ गैस गोदाम के भीतर प्रवेश कर गया तथा शस्त्र का भय दिखाकर बिक्री का रुपये वाला बैग छीन लिया.
जब विरोध किया तो उक्त दोनों अपराधियों ने जान मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया कि लूट की घटना के बाद सभी अपराध पश्चिम दिशा की ओर भाग गये. घटना के संबंध में स्थानीय थाना को सूचना दिये जाने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष रुदल कुमार ने सदल बल के साथ निशानदेही स्थानों पर छापेमारी प्रारंभ कर दी है. पुलिस प्रशासन को अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर खुली चुनौती दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >