स्थापना दिवस पर आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा : गौतम नगर स्थित निरजानंद योग शिक्षा केंद्र में 19वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. योग केंद्र के अध्यक्ष रामसुंदर साहा ने बताया कि दस से 19 अप्रैल तक प्रात: सुबह साढ़े छह से साढ़े सात तक योग स्वास्थ्य रक्षा शिविर का आयोजन किया जायेगा. योगाभ्यास बिहार योग विद्यालय मुंगेर से […]

सहरसा : गौतम नगर स्थित निरजानंद योग शिक्षा केंद्र में 19वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. योग केंद्र के अध्यक्ष रामसुंदर साहा ने बताया कि दस से 19 अप्रैल तक प्रात: सुबह साढ़े छह से साढ़े सात तक योग स्वास्थ्य रक्षा शिविर का आयोजन किया जायेगा. योगाभ्यास बिहार योग विद्यालय मुंगेर से प्रशिक्षित योग शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह के निर्देशन में होगा. वहीं 21 व 22 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ, प्रसाद वितरण होगा. समारोह की सफलता के लिए अनिल कुमार नाथ को संयोजक मनोनीत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >