बेटी से की है, पतोहू से भी करेंगे

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला में एक आठ साल की मासूम के साथ उसकी सहेली के भाई द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इसके बाद शहर में कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी है. जानकारी के अनुसार, मामला बीते तीन अप्रैल का है. मामला सामने आने के बाद समाज […]

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला में एक आठ साल की मासूम के साथ उसकी सहेली के भाई द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इसके बाद शहर में कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी है.

जानकारी के अनुसार, मामला बीते तीन अप्रैल का है. मामला सामने आने के बाद समाज के लोगों ने पंचायत में मामला को सुलझाने की बात कही थी. लेकिन जब बात नहीं बनी, तो छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़िता की दादी ने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा कि बीते तीन अप्रैल को मेरी पोती बगल के ही अपने सहेली के साथ खेलने की बात कह घर से गयी. देर शाम तक वापस नहीं आने पर वह उसे खोजने निकली तो देखी कि वह गिरते पड़ते आ रही थी. पूछने पर बताया कि जब वह अपनी सहेली को खोजने उसके घर गयी तो उसके भाई प्रिंस कुमार ने कहा कि वह उस कमरे में है. दूसरे कमरे में जाने पर वह वहां नहीं थी. इसी दौरान उसका भाई पीछे से आकर पकड़ लिया. दर्द होने पर टेबल पर रखा गुलदस्ता उठा कर उसे मारा और किसी तरह वहां से भाग कर निकली. मामला अब दोनों गुटों में तनाव का कारण बनता जा रहा है. लोग घटना से स्तब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >