महिलाएं बनें आत्मनिर्भर

सहरसा. महिला दिवस पर समाहरणालय स्थित महिला हेल्प लाइन में शनिवार को संगोष्ठी आयोजित की गयी. संगोष्ठी का उदघाटन वरीय उपसमाहर्ता किरण सिंह, प्रशिक्षु आरडीओ चंदा कुमारी, रचना भारतीय, प्रकाश कुमार, संचालिका नीलम प्रकाश, प्रो गीता यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती सिंह ने कहा कि आधी आबादी को सबल […]

सहरसा. महिला दिवस पर समाहरणालय स्थित महिला हेल्प लाइन में शनिवार को संगोष्ठी आयोजित की गयी. संगोष्ठी का उदघाटन वरीय उपसमाहर्ता किरण सिंह, प्रशिक्षु आरडीओ चंदा कुमारी, रचना भारतीय, प्रकाश कुमार, संचालिका नीलम प्रकाश, प्रो गीता यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर वरीय उपसमाहर्ता श्रीमती सिंह ने कहा कि आधी आबादी को सबल बनाने के लिए उसे आत्मनिर्भर बनाना होगा. महिलाओं के उत्थान में रूकावट बहुत हद तक स्वयं महिलाएं हैं.

उन्होंने महिलाओं से संगठित होने व अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने की अपील की. महिला हेल्प लाइन की नीलम प्रकाश ने कहा कि महिलाएं लगातार बेहतर कर रही हैं, लेकिन समाज के हर क्षेत्र में भागीदारी निभानी होगी. उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी समस्या ले बेहिचक हेल्प लाइन व महिला थाना जाना चाहिए. मौके पर कंचन कुमारी, डॉ बबन कुमार सिंह, डॉ वीणा कुमारी, पुष्पा कुमारी, नमिता शंकर, विनय कुमार, करूणोश कुमार, स्मिता सिन्हा आदि मौजूद थे. दूसरी ओर बनगांव के मंडन भारती जागृति समाज में महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में वक्ताओं ने कहा कि पुत्र मोह के कारण समाज में बच्चियों की संख्या घटती जा रही है, जो गंभीर समस्या है. मौके पर संस्था सचिव लाजवंती झा, परियोजना समन्वयक मनीष पाठक, राजेश झा, दिनेश दिनकर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >