सिमराही : बाल विकास परियोजना राघोपुर के अधीन आंगनबाड.ी केंद्र संख्या 112 पर निरीक्षण हेतु पहुंची एलएस के साथ सेविका व सहायिका द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया. इस मामले को लेकर एलएस शेफाली कुमारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में सीडीपीओ ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी व आइसीडीएस निदेशालय पटना को कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया है.
एलएस ने समर्पित प्रतिवेदन में बताया है कि मंगलवार को 11:30 बजे निरीक्षण हेतु आंगनबाडी केंद्र संख्या 112 पर पहुंची थी. इस दौरान केंद्र पर 22 में से नौ बच्चे ही ड्रेस में पाये गये. सेविका व सहायिका भी ड्रेस में नहीं थी. निरीक्षण के दौरान केंद्र पर छात्रों की उपस्थिति पंजी व सेविका-सहायिका उपस्थिति पंजी के अतिरिक्त अन्य कोई भी पंजी उपलब्ध नहीं थी.
छात्रों की उपस्थिति पिछले दो दिनों से नहीं बनायी गयी थी. एलएस द्वारा खाली पड.े उपस्थिति पंजी को काटने व केंद्र संचालन में गड.बड.ी की बाबत पूछने पर सेविका भड.क उठी व सहायिका के साथ मिल कर एलएस के साथ र्दुव्यवहार किया. इस बाबत पूछने पर सीडीपीओ सीमा कुमारी ने बताया कि उक्त केंद्र की सेविका व सहायिका द्वारा पूर्व में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ भी र्दुव्यवहार किया गया है. उन्होंने बताया कि अनुशासनहीनता को लेकर सेविका व सहायिका के विरुद्ध डीपीओ व आइसीडीएस निदेशालय को लिखा गया है.
