गोदाम में लगी आग, नुकसान

पतरातू : पीटीपीएस न्यू मार्केट में निर्मल जैन के गोदाम में आग लग गयी. मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे निर्मल जैन गोदाम से मोमबत्ती जला कर सामान निकालने गये थे. बाद में गोदाम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने हल्ला किया. इसकी सूचना पीटीपीएस व जेएसपीएल के दमकल विभाग को दी गयी. […]

पतरातू : पीटीपीएस न्यू मार्केट में निर्मल जैन के गोदाम में आग लग गयी. मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे निर्मल जैन गोदाम से मोमबत्ती जला कर सामान निकालने गये थे. बाद में गोदाम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने हल्ला किया. इसकी सूचना पीटीपीएस व जेएसपीएल के दमकल विभाग को दी गयी. जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचती, तब तक गोदाम में रखा लगभग छह लाख का सामान जल चुका था.

दमकल कर्मियों द्वारा एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. संभावना जतायी गयी है कि गोदाम में मोमबत्ती जलता हुआ छूट गयी होगी, जिसके कारण आग लगी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >