निकाली प्रभात फेरी

सहरसा : रविवार को बिहार बंद की सफलता को लेकर शनिवार की सुबह जदयू, भाकपा व माकपा कार्यकर्ताओं ने शंकर चौक से प्रभात फेरी निकाली. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर पार्टी नेताओं ने जिलेवासियों से दो मार्च के बंद को समर्थन देने की मांग की. शंकर चौक से निकली प्रभात […]

सहरसा : रविवार को बिहार बंद की सफलता को लेकर शनिवार की सुबह जदयू, भाकपा व माकपा कार्यकर्ताओं ने शंकर चौक से प्रभात फेरी निकाली. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को लेकर पार्टी नेताओं ने जिलेवासियों से दो मार्च के बंद को समर्थन देने की मांग की. शंकर चौक से निकली प्रभात फेरी में शामिल कार्यकर्ता शहर का भ्रमण करते व्यवसायियों से बंद को सफल बनाने की अपील कर रहे थे.

जदयू जिलाध्यक्ष धनिक लाल मुखिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिहार की हकमारी व विशेष राज्य के दर्जा से वंचित करना अन्यायपूर्ण है. मौके पर ओमप्रकाश नारायण, विनोद झा, डॉ कुलानंद झा, आनंदी प्रसाद मेहता, गरीब दास, सुरेश लाल, प्रो हरि नारायण यादव, सुशील यादव, शैलेंद्र शेखर, सोहन झा, रेणु झा, मधु झा, मुकेश कुमार यादव, मो मोहिउद्दीन, राघव प्रसाद सिंह, रत्नेश कुमार सिंह, रंधीर राकेश, दिलीप साह, अमर यादव, विजय यादव, कृष्णा साह, शंकर कुमार, शेर अफगान मिर्जा, हाला खां मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >