सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के मीरा सिनेमा रोड स्थित डॉ नरेंद्र कुमार सिंह के क्लिनिक में शुक्रवार की देर शाम रंगदारी को लेकर तोड़फोड़ किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. चिकित्सक डॉ सिंह ने बताया कि क्लिनिक में मरीज का इलाज कर रहा था. इसी दौरान मुहल्ले के ही सौरभ सिंह, बंटी सिंह, बौआ झा व रौशन क्लिनिक पहुंच एक लाख रुपया रंगदारी की मांग की.
विरोध करने पर आरोपी युवकों ने क्लिनिक में रखे कुरसी, टेबुल व साइन बोर्ड को तोड़ दिया. चिकित्सक डॉ सिंह ने बताया कि युवकों ने अविलंब क्लिनिक खाली करने को कहा, नहीं तो रंगदारी देकर क्लिनिक चलाने को कहा. सूचना मिलते ही सदर थाना के सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि क्लिनिक में तोड़फोड़ हुई है. चिकित्सक द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
