आचार संहिता से पूर्व शुरू हो निर्माण कार्य

सहरसा: सुनो शरद जी, सुनो नीतीश जी जागी अब जनता जागी. ‘ठग-बेइमान और मौकापरस्तों से सावधान’, हक -हकूक के लिए जनता मांगे समाधान’. बहुत खोया अब न खोयेंगे, अपना वाजिब हक लेकर रहेंगे जैसे स्लोगन लिखे बैनर के नीचे गुरुवार को सुपर बाजार गेट पर बिहार मुक्ति मोरचा का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हुआ. अनशन पर […]

सहरसा: सुनो शरद जी, सुनो नीतीश जी जागी अब जनता जागी. ‘ठग-बेइमान और मौकापरस्तों से सावधान’, हक -हकूक के लिए जनता मांगे समाधान’. बहुत खोया अब न खोयेंगे, अपना वाजिब हक लेकर रहेंगे जैसे स्लोगन लिखे बैनर के नीचे गुरुवार को सुपर बाजार गेट पर बिहार मुक्ति मोरचा का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हुआ.

अनशन पर बैठे जिला पार्षद प्रवीण आनंद, प्रकाश चंद्र झा व बच्च कामत ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि सिर्फ वादा व घोषणा ही करते हैं. लोगों की समस्या के प्रति कोई भी नेता गंभीर नहीं होते. आचार संहिता लागू होने से पूर्व समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आने वाले चुनावों में वोट का बहिष्कार किया जायेगा. जिप सदस्य ने कहा कि 17 वर्षो से अधर में लटकी बंगाली बाजार के ओवरब्रिज परियोजना को सांसद शरद यादव ने सुलझा कर मुहाने तक ला दिया है. दिसंबर से जनवरी तक काम शुरू होने की घोषणा भी की थी, पर अभी तक काम शुरू नहीं होने से संशय की स्थिति बनती जा रही है.

अनशनकारियों ने कहा कि सेवा यात्र के क्रम में 2010 में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मत्स्यगंधा झील को संवारने की घोषणा की थी, लेकिन तीन वर्षो के बाद यह घोषणा भी छलावा ही साबित हुआ. अनशनकारियों ने कहा कि 21 एकड़ में फैले पूर्णिया सदर अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिया गया तो 22 एकड़ के सहरसा सदर अस्पताल को क्यों नहीं. इसके अवाला बीपीएलधारियों को बिजली कनेक्शन देने, एपीएल के बकाये बिल की जांच कर सूद माफ करने की मांग भी शामिल है. अनशन शुरू करने से पूर्व सहरसा शुद्धिकरण यज्ञ किया गया. मंत्री रूपी बंदर से हरी झंडी दिखा गधे को शहर का व भेड़ बकरियों को वादा व घोषणा का रूप दे रवाना कराया. अनशन स्थल पर सुभाष गांधी, नयन कुमार, कन्हैया सिंह, मणिभूषण, सुरेश भगत, फलिया देवी, सुशील, दुची मिस्त्री, नीलम देवी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >