सहरसा : प्रभात खबर द्वारा यातायात नियमों को लेकर आयोजित कार्यक्रमों की स्थानीय लोगों ने सराहना की. मधेपुरा जिला के मुरलीगंज निवासी रामदेव यादव ने कहा कि प्रभात खबर सिर्फ अखबार नहीं कोसी में विकास का वाहक है.
उन्होंने कहा कि प्रभात खबर व्यवसायिकता के युग में भी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहता है. सिमरी बख्तियारपुर निवासी रोशन सिंह ने कहा कि महज तीन साल में ही प्रभात खबर जन-जन तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब हो चुका है. उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को सरकार के स्तर पर प्रोत्साहित करना चाहिए उसे प्रभात खबर ने अभियान बना सराहनीय कार्य किया है.
सोनवर्षाराज के दिलीप पासवान ने कहा कि निष्पक्ष खबर के लिए प्रसिद्ध प्रभात खबर की पैठ आम लोगों तक है, इस प्रकार के आयोजन से अखबार का महत्व काफी बढ़ेगा. नवहट्टा के मो कलीम ने कहा कि अर्थ युग में कुछ मीडिया संस्थान जनसरोकार के मुद्दे से भटक गये हैं, ऐसे में प्रभात खबर प्रेरणा बनने का काम कर रही है. कहरा के रंजीत ने बताया कि प्रभात खबर द्वारा मार्च व गोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरूक करना प्रशंसनीय है, जिला प्रशासन को भी इस दिशा में ठोस पहल करनी चाहिए.
