जांच में दोषी पाये जाने पर होगी कार्रवाई

असरगंजः प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मंगरप्पा दो की रसोइया अरुणा कुमारी ने साधनसेवी व विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापिका पर बहाली करने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया. बीडीओ चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा […]

असरगंजः प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मंगरप्पा दो की रसोइया अरुणा कुमारी ने साधनसेवी व विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापिका पर बहाली करने के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया. बीडीओ चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा. प्राप्त समाचार के अनुसार रसोइया अरुणा देवी ने बीडीओ के समक्ष बयान दिया कि साधन सेवी विभा कुमारी को उसने बहाली के नाम पर 10 हजार रुपये दिया था.

उसने कहा कि वह गरीब महिला है और कर्ज लेकर उसने रिश्वत के तौर पर पैसा दिया है. उसने कहा कि इसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष भी शामिल है. जब मैंने प्रधानाध्यापिका चंदप्रभा से वेतन की मांग की तो उसने मुङो यह कहते हुए भगा दिया कि वह अवैध रसोइया है. साधन सेवी विभाग कुमारी ने बताया कि अरुणा देवी की बहाली विधिवत नहीं हुई है. पैसा लेने का झूठा आरोप मेरे ऊपर लगा रही है. वहीं ठगी की शिकार हुई अरुणा देवी शिक्षा विभाग एवं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है कि उसे न्याय मिल जाय.

जब इस संबंध में बीडीओ चंद्र प्रकाश सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच निष्पक्ष रुप से करायी जायेगी. जांच में जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए जिला पदाधिकारी को सौंपा जायेगा. विदित हो कि विद्यालय में मामले को लेकर लोगों ने ताला लगा दिया था. सात दिन बाद बीडीओ के पहल पर विद्यालय का ताला खोला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >