भूमि विवाद को लेकर तीन की हत्या

सहरसा: बिहार के सहरसा जिला में पिछले चौबीस घंटे के दौरान भूमि विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है.पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार नायक ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सिगरौली गांव में दो मकानों के बीच की दीवार को लेकर नशे में धुत एक युवक ने अपने पडोसी एक युवक […]

सहरसा: बिहार के सहरसा जिला में पिछले चौबीस घंटे के दौरान भूमि विवाद को लेकर तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है.पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार नायक ने बताया कि सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सिगरौली गांव में दो मकानों के बीच की दीवार को लेकर नशे में धुत एक युवक ने अपने पडोसी एक युवक और उसकी मां की धारदार हथियार से आज गला रेतकर हत्या कर दी.

नायक ने बताया कि मृतकों में सुरेश तांती (20) और उनकी मां रश्मि देवी (70) शामिल हैं. इन दोनों की हत्या के आरोपी दिलीप तांती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.वहीं सौर बाजार थाना अंतर्गत जेमढा भद्दीकला गांव में बीती देर रात्रि हमलावरों ने भूमि विवाद को लेकर गजेंद्र झा (35) गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पत्नी गीता देवी ने इस मामले में अपने पडोस के 9 लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी करायी है. इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >