अगलगी में तीन घर राख

किसनपुर(सुपौल): प्रखंड के राजपुर गांव में गुरुवार की रात हुई अगलगी में दो परिवार के तीन घर जल गये. आग लगने का कारण मवेशी के घर में लगाया गया अलाव बताया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में अब्दुल जब्बार व मेहरून निशा के […]

किसनपुर(सुपौल): प्रखंड के राजपुर गांव में गुरुवार की रात हुई अगलगी में दो परिवार के तीन घर जल गये. आग लगने का कारण मवेशी के घर में लगाया गया अलाव बताया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस घटना में अब्दुल जब्बार व मेहरून निशा के घरों में रखे अनाज, कपड़ा, बरतन सहित अन्य घरेलू सामग्री जल गयी. वहीं गंभीर रूप से झुलसने के कारण दो गाय व पांच बकरी की मौत हो गयी. स्थानीय मौलाना मिन्तुल्लाह, मो सरफूद्दीन, मो गनीमत हुसैन ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

मसोमात मेहरून निशा को दरवाजा तोड़ कर बाहर निकाला गया. आग बुझाने में लगे मो खुर्शीद करंट लगने से जख्मी हो गये, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी व पीड़ित परिवार को राहत उपलब्ध कराने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >