ग्रामीणों ने किया रोड जाम

ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय साइकिल सवार की मौत से आक्रोशित हुए लोग जदिया (सुपौल): भपटियाही-रानीगंज एसएच-76 पर नंदना पंचायत स्थित मोगलाघाट मदरसा के समीप शुक्रवार की देर संध्या एक ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय साइकिल सवार की मौतहो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, परसागढ़ी पंचायत के पांडेयपट्टी गांव […]

ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय साइकिल सवार की मौत से आक्रोशित हुए लोग

जदिया (सुपौल): भपटियाही-रानीगंज एसएच-76 पर नंदना पंचायत स्थित मोगलाघाट मदरसा के समीप शुक्रवार की देर संध्या एक ट्रक की चपेट में आने से 35 वर्षीय साइकिल सवार की मौतहो गयी.

मिली जानकारी के अनुसार, परसागढ़ी पंचायत के पांडेयपट्टी गांव निवासी महेंद्र मंडल खजुरी हाट से घर लौट रहे थे. इसी बीच मोगलाघाट मदरसा के समीप त्रिवेणीगंज की ओर से आ रहे ट्रक ( संख्या-बीआर-01 जीसी/9392) ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी. इस घटना में साइकिल सवार महेंद्र मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये. ग्रामीण उपचार के लिए उन्हें पूर्णिया ले गये, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी.

महेंद्र मंडल की मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल के समीप एसएच-76 को जाम कर दिया. इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाम की सूचना मिलते ही जदिया थानाध्यक्ष एनडी निराला, अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे एवं ग्रामीणों के सहयोग से उक्त ट्रक को खजुरी हाट के समीप से कब्जे में लिया. ट्रक को जब्त कर थाना लाने के क्रम में एक बार फिर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे व दोबारा सड़क को जाम कर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. ग्रामीण उक्त ट्रक को गांव के ही किसी व्यक्ति के जिम्मे रखने व ट्रक मालिक को बुला कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे. तब पुलिस ने ट्रक को गांव में ही छोड़ कर चालक व सह चालक को हिरासत में लिया गया. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्री निराला ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >