एटीएम छीन निकाल लिए 71 हजार रुपये

एटीएम छीन निकाल लिए 71 हजार रुपये

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी नीरज कुमार ने एटीएम कार्ड छीनकर रुपया निकालने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में पीड़ित ने कहा कि शनिवार की शाम वह अपने चाचा कुमारजीत कुमार का एटीएम कार्ड लेकर रुपया निकालने बाइक से रिफ्यूजी कॉलोनी के बंगाली गली स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गया था. जहां एटीएम के गेट पर पहले से खड़ा एक व्यक्ति खुद को थाना का आदमी बताकर बाइक को साइड में लगाने को कहा. उसके बाद वह व्यक्ति बाइक का कागजात मांगने लगा. जिस पर पीड़ित ने कहा कि चाचा से कागजात मंगाते हैं. उसके बाद उस व्यक्ति ने पूछा कि यहां क्या कर रहा है. पीड़ित ने कहा कि वह एटीएम से पैसा निकालने आया है. जिस पर उस व्यक्ति ने कहा कि ठीक है जाओ पैसा निकालो. पीड़ित जैसे ही एटीएम के अंदर गया वह व्यक्ति भी उसके पीछे एटीएम के अंदर घुस गया और पीड़ित का एटीएम जबरदस्ती छीनकर पिन नंबर भी ले लिया. वहीं उस व्यक्ति ने कहा कि एटीएम गार्ड रूम में गिरा देते हैं. गार्ड आयेगा तो एटीएम ले लेना. कहते वह व्यक्ति वहां से चला गया. उसके बाद पीड़ित ने घर कॉल कर यह बात अपने चाचा को बतायी. जहां उसके चाचा वहां पहुंचकर जब अपना अकाउंट चेक किया तो उसके अकाउंट से 71 हजार रुपया निकल चुका था. उसके बाद पीड़ित के चाचा ने घटना की सूचना डायल 112 को दी. जिसके बाद डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करते सदर थाना में आवेदन देने को कहा. आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. जबकि पूर्व में भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है. जिसमें एक व्यक्ति खुद को पुलिस वाला बताकर एक युवक से जबरदस्ती एटीएम छीनकर उससे पिन पूछा. फिर उसके खाते से रुपए की अवैध निकासी कर ली गयी थी. पुलिस ने दोनों मामलों में एक ही आरोपी को संदिग्ध बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >