पांच दिनों के अंदर जमा करें उपयोगिता

पांच दिनों के अंदर जमा करें उपयोगिता सहरसा शहर. बिहार शिक्षा परियोजना पटना के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा दिनेशचंद्र देव ने सभी विद्यालय प्रधानों को पांच दिनों के अंदर उपयोगिता जमा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सोमवार को पटना में हुई शिक्षा मंत्री व राज्य परियोजना निदेशक की बैठक […]

पांच दिनों के अंदर जमा करें उपयोगिता सहरसा शहर. बिहार शिक्षा परियोजना पटना के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा दिनेशचंद्र देव ने सभी विद्यालय प्रधानों को पांच दिनों के अंदर उपयोगिता जमा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सोमवार को पटना में हुई शिक्षा मंत्री व राज्य परियोजना निदेशक की बैठक में सभी जिलों को उपयोगिता प्रमाणपत्र जमा करने का निर्देश दिया गया है. श्री देव ने कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विद्यालय का असैनिक प्रभार से संबंधित ऐसे भवन वर्ष 2013-14 की राशि खर्च नहीं की गयी है तो उन विद्यालय के प्रधान उक्त रुपये अति शीघ्र लौटा दें. अन्यथा उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में जिस किसी भी प्रकार की उपयोगिता बाकी हो तो वे यथाशीघ्र सर्व शिक्षा कार्यालय में जमा करा दें. शिक्षक संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन 17 को सहरसा शहर. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान सचिव सह वरीय उपाध्यक्ष नूनूमणि सिंह ने कहा है कि 17 जनवरी को जिला कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर नयी कार्यकारिणी का गठन होगा. इसके लिए विधिवत अंचल सचिव के माध्यम से जानकारी दी गयी है. कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांगण में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >