मृतक आइटीबीपी जवान के परिजनों से मिले सांसद

मृतक आइटीबीपी जवान के परिजनों से मिले सांसद सांसद ने मृतक जवान की बेटी के नाम 50 हजार रुपये कराया जमा पत्नी को नौकरी का आश्वासन हत्यारे मुखिया पर कड़ी कार्रवाई करवाने का आश्वासन कहरा (सहरसा)स्थानीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार को सहरसा आगमन पर सर्वप्रथम पड़री गांव पहुंचे, जहां पिछले दिनों आइटीबीपी […]

मृतक आइटीबीपी जवान के परिजनों से मिले सांसद सांसद ने मृतक जवान की बेटी के नाम 50 हजार रुपये कराया जमा पत्नी को नौकरी का आश्वासन हत्यारे मुखिया पर कड़ी कार्रवाई करवाने का आश्वासन कहरा (सहरसा)स्थानीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मंगलवार को सहरसा आगमन पर सर्वप्रथम पड़री गांव पहुंचे, जहां पिछले दिनों आइटीबीपी जवान बबलू खां की हत्या हो गयी थी. सांसद ने मृतक के घर पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी ली. परिजनों व गांव वालों से घटना की जानकारी लेने पर मर्माहत सांसद ने बिहार में हो रहे अपराध पर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वैशाली, बेगूसराय, सीतामढ़ी, खगड़िया सहित अन्य कई जगहों पर घटना के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने न कोई सत्ताधारी राजनीतिक लोग आये और न ही सरकारी सहायता देने की पहल की.प्रदेश में अपराधी मचा रहे तांडव सांसद ने कहा कि प्रदेश में अपराधी तांडव मचा रहा है, और सत्ता में बैठे नेताओं को मातम पूर्सी की भी फुर्सत नहीं है. सांसद ने मृतक बबलू खां के परिजनों को कोई सरकारी सहायता व उनके दाह-संस्कार के समय जिले के किसी वरीय अधिकारी के मौजूद नहीं रहने पर भी अफसोस जताया. सांसद ने मृतक जवान की छोटी लड़की राधिका के नाम से 50 हजार फिक्स डिपोजिट कराने की बात कही व मृतक की विधवा को सरकारी नौकरी के लिए स्थानीय वरीय पदाधिकारी से लेकर गृह मंत्री तक से मिलने की बात कही. परिजनों के साथ लड़ेंगे लड़ाईसांसद ने कहा कि हत्या की घटना को अंजाम देने वाले व उसके सहयोगियों को माफ नहीं किया जायेगा. उन्होंने मौके से ही एसपी व डीएसपी को फोन करके इस वारदात को अंजाम देने वालों पर कठोर कार्रवाई कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य करने वालों को आजन्म कैद होनी चाहिए. उन्होंने कहा की मुखिया को सजा दिलाने के दौरान पीड़ित परिजनों को जरूरी पड़ी, तो सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई के लिए अपने खर्च पर वकील उपलब्ध करायेंगे. मौके पर जाप के कई कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद थे. फोटो- मृतक 9- मृतक जवान की पत्नी व बेटी को सांत्वना देते सांसद पप्पू यादवभगवान भरोसे है प्रदेश की आम जनता: आलोकभाजपा के पूर्व विधायक भी पहुंचे मृतक जवान के घरकहरा. मंगलवार को भाजपा के पूर्व विधायक आलोक रंजन भी दिल्ली से सहरसा पहुंचने के बाद सबसे पहले मृतक आइटीबीपी जवान बबलू खां के परिजनों से मिले. उन्होंने घटना की जानकारी ली व आवश्यक सहायता में मदद करने का आश्वासन दिया. उन्होंने वर्तमान सरकार में पूरे प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था अब भगवान भरोसे ही चल रही है. वर्तमान सरकार चुप है, अपराधी प्रदेश में तांडव मचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा साथ रहूंगा. भाजपा नेता ने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गयी है. मुख्यमंत्री सुशासन की बात करते थे, लेकिन अब मौन योग करने लगे हैं. भाजपा समाज को कलंकित करने वाले तत्वों का विरोध करती है. पूर्व विधायक ने मृतक जवान की बेटी के नाम दस हजार रुपये मदद किये जाने की बात भी कही. फोटो-मृतक 10- सांत्वना जताते पूर्व विधायक आलोक रंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >