राज्यांश दे सरकार, रेलवे निर्माण के लिए तैयार

सहरसा नगर : बंगाली बाजार में ओवरब्रिज की मांग स्थानीय जनता लगातार करती आ रही है. पूर्व के समय सड़कों पर लगने वाला जाम अब महाजाम में परिणत हो चुका है. हालांकि बाद के समय में कई बार ओवरब्रिज की मांग तेज होने के बाद रेलवे व जनप्रतिनिधियों ने दिलचस्पी भी दिखायी. तीन-तीन बार ओवरब्रिज […]

सहरसा नगर : बंगाली बाजार में ओवरब्रिज की मांग स्थानीय जनता लगातार करती आ रही है. पूर्व के समय सड़कों पर लगने वाला जाम अब महाजाम में परिणत हो चुका है.

हालांकि बाद के समय में कई बार ओवरब्रिज की मांग तेज होने के बाद रेलवे व जनप्रतिनिधियों ने दिलचस्पी भी दिखायी. तीन-तीन बार ओवरब्रिज का शिलान्यास भी कर दिया गया. इसके बावजूद काम को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका. ज्ञात हो कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर जिला प्रशासन से लेकर राज्य व रेलवे स्तर तक सभी कवायद पूर्ण हो चुकी है, लेकिन मामला अभी भी बजट को लेकर फंसा हुआ है.
प्रावधान के अनुसार राज्य व केंद्र की आपसी साझेदारी से ओवरब्रिज का निर्माण होना है. अभी तक राज्य सरकार की तरफ से राज्यांश देने के मामले में साफ तस्वीर लोगों के सामने नहीं रखी गयी है. दूसरी तरफ स्थानीय स्तर पर लोगों की जेहन से जुड़े ओवरब्रिज के मुद्दे को विभिन्न माध्यमों से व्यवधान पहुंचाने की कोशिश भी कुछ लोग कर रहे है. ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा राज्यांश देने के बाद ही केंद्रीय रेल बजट में बंगाली बाजार ओवरब्रिज के लिए राशि आवंटित की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >