सोनी अध्यक्ष व मिहिर बने उपाध्यक्ष खबर ओडी 200 अखबार मिलर एसोसिएशन का हुआ गठनप्रतिनिधि, सहरसा शहरस्थानीय तिवारी टोला स्थित निजी होटल के सभागार में जिले के सभी राइस मिलरों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मिलरों का एक संगठन हो, जिससे मिलरों की कठिनाई को हल करने में आ रही बाधा समाप्त हो सके. निर्णय के अनुसार सहरसा जिला राइस मिलर्स एसोसिएशन नामक संगठन का गठन किया गया. संगठन को सुचारु रूप से चलाने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया. कमेटी में सोनी कुमारी को अध्यक्ष, मिहिर कुमार झा उपाध्यक्ष एवं मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. बैठक में खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में धान की समुचित कुटाई करने के लिए पैक्स के साथ सहयोग करने का निर्णय लिया गया. साथ ही उपस्थित मिल मालिकों ने बिहार राज्य खाद्य निगम के पास जमा लाखों की सुरक्षित राशि एवं मिलिंग एवं ट्रांसर्पोटिंग के मद में बकाया को अविलंब भुगतान की मांग की, ताकि संसाधनों का प्रयोग कर मिलिंग की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सके. बैठक में जनता राइस मिल के राजेश कुमार, मां लक्ष्मी राइस मिल के पप्पू जायसवाल, एसपी राइस मिल के संतोष कुमार, भगवती राइस मिल के किरण देवी, साम्या राइस मिल के मनीष कुमार, कौशल्या राइस मिल के रामपुकार मंडल मीना राइस मिल के कविता कुमारी, धर्मराज राइस मिल के सोनी कुमारी, श्रवण राइस मिल के श्रवण कुमार, विमला राइस मिल के रंजन कुमार, अम्बे राइस मिल के सुभाषचंद्र सिंह, खुशी राइस मिल के राजेश कुमार, कृषि विकास राइस मिल के गोविंद कुमार, ईश्वर राइस मिल की ममता देवी, रौशन राइस मिल के मो आसिफ, मां भगवती राइस मिल के सुशील कुमार, अमित राइस मिल के अमित कुमार सहित अन्य मौजूद थे. फोटो- मिलर 11- बैठक में मौजूद मिलर एसोसिएशन के सदस्य
सोनी अध्यक्ष व मिहिर बने उपाध्यक्ष
सोनी अध्यक्ष व मिहिर बने उपाध्यक्ष खबर ओडी 200 अखबार मिलर एसोसिएशन का हुआ गठनप्रतिनिधि, सहरसा शहरस्थानीय तिवारी टोला स्थित निजी होटल के सभागार में जिले के सभी राइस मिलरों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मिलरों का एक संगठन हो, जिससे मिलरों की कठिनाई […]
