लोकनायक के नाम पर हुआ चौक का नामकरण सहरसा सिटी. शहर के कृष्णानगर में वर्ष 2015 की विदाई व वर्ष 2016 के स्वागत में युवकों द्वारा पूजा-पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. गुरुवार को सुबह से कार्यक्रम नये साल के स्वागत तक चलता रहा. इस दौरान महापुरुष लोकनायक जयप्रकाश नारायण पर एक चौक का नामाकरण किया गया. नव नामांकित चौक का उद्घाटन समाजसेवी सुभाषचंद्र ने फीता काट कर किया. उन्होंने कहा कि इससे खास कर युवा पीढ़ी में महापुरुष के प्रति सम्मान बढ़ेगा. उन्होंने युवाओं से समाज में अपने व्यवहार व विवेक से जगह बनाने व सकारात्मक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की. उन्होंने मौजूद लोगों व मुहल्लेवासियों को नववर्ष की शुभकामना दी. इससे पूर्व कार्यक्रम में मौजूद पंडितों ने वेद पाठ पढ़ कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर प्रवीण झा, अनिल झा, पंकज झा, राजेश झा, मनोज राय, पिंटू कुमार, मनोज झा, जेपी, संजीव पोद्दार, लखन प्रसाद सिंह, रंजीत सिंह आदि मौजूद थे.
लोकनायक के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
लोकनायक के नाम पर हुआ चौक का नामकरण सहरसा सिटी. शहर के कृष्णानगर में वर्ष 2015 की विदाई व वर्ष 2016 के स्वागत में युवकों द्वारा पूजा-पाठ व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. गुरुवार को सुबह से कार्यक्रम नये साल के स्वागत तक चलता रहा. इस दौरान महापुरुष लोकनायक जयप्रकाश नारायण पर एक चौक […]
