चेहरा व व्यक्तित्व कांतिमय त्वचा पर है निर्भर : डॉ सिंह निदान क्लिनिक में उमड़ रही है भीड़प्रतिनिधि, सहरसा शहरमत्स्यगंधा मेले में लगे निदान क्लिनिकों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. मेले में पहुंचने वाले वैसे दर्शक जिन्हें अपनी त्वचा व स्वास्थ्य से लगाव है. वे अपनी जांच अवश्य करा रहे हैं. क्लिनिक के चिकित्सक डॉ आरके सिंह ने बताया कि चेहरा और व्यक्तित्व कांतिमय त्वचा पर निर्भर करता है. चेहरे पर जलवायु प्रदूषण, वातावरण का असर पड़ता है. साथ ही तनाव व असंतुलित आहार से भी चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता खत्म हो जाती है. उन्होंने कहा कि ऐसे त्वचा की प्रकृति की कम्प्यूटराइज्ड जांच कर आवश्यकता के अनुरूप सौंदर्य प्रसाधन का उपयोग कर इसे लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है. उन्होंने बताया कि गलत कॉस्मेटिक के प्रयोग से आंखों के नीचे काले निशान, झाईयां, किलमुहासे आदि हो सकते हैं. इसका भी निदान जांच के उपरांत किया जाता है. उन्होंने कहा कि सुंदर त्वचा के साथ-साथ आकर्षक व्यक्तित्व में बालों का सुंदर होना भी जरूरी है. बालों के प्रति लापरवाही से बालों का आकर्षण खत्म हो जाता है. जिससे बाल गिरने लगे हैं. उन्होंने कहा कि बाल काले व घने हों लेकिन डेंड्रफ की वजह से बालों का पतला होना व असमय सफेद होना तथा उसकी प्राकृतिक चमक नष्ट हो जाती है. उन्होंने बताया कि ऐसी समस्या का इलाज अब संभव है. बालों की प्रकृति जांच के बाद इलाज होने से असमय बालों का गिरना, सफेद होना, डेंड्रफ आदि की समस्या दूर हो सकती है. क्लिनिक के संचालक ग्रेफस्वाल्ड यूनिवर्सिटी जर्मनी से पीजी डिप्लोमा इन क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी से प्रशिक्षण प्राप्त हैं तथा इन समस्याओं का शर्तिया इलाज में महारथ हासिल है. फोटो-निदान 9- मेले में लगे काउंटर पर स्वास्थ्य जांच करते एक्सपर्ट
चेहरा व व्यक्तत्वि कांतिमय त्वचा पर है नर्भिर : डॉ सिंह
चेहरा व व्यक्तित्व कांतिमय त्वचा पर है निर्भर : डॉ सिंह निदान क्लिनिक में उमड़ रही है भीड़प्रतिनिधि, सहरसा शहरमत्स्यगंधा मेले में लगे निदान क्लिनिकों में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है. मेले में पहुंचने वाले वैसे दर्शक जिन्हें अपनी त्वचा व स्वास्थ्य से लगाव है. वे अपनी जांच अवश्य करा रहे हैं. क्लिनिक के […]
