पिस्तौल के साथ डीएवी बोकारो का छात्र गिरफ्तार

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक से पुलिस ने पिस्तौल के साथ कबीर चौक निवासी ब्रजेश कुमार के पुत्र सौरव राज को गिरफ्तार किया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों ने दो युवक के हथियार के साथ घूमने की सुचना दी. सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. तब तक कुछ […]

सहरसा सिटी : सदर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक से पुलिस ने पिस्तौल के साथ कबीर चौक निवासी ब्रजेश कुमार के पुत्र सौरव राज को गिरफ्तार किया. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों ने दो युवक के हथियार के साथ घूमने की सुचना दी. सूचना पर पुलिस वहां पहुंची. तब तक कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया था. पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने उसे सौंपा है. वहीं एक युवक फरार हो गया. पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने कहा कि वह डीएवी स्टील सिटी बोकारो का ग्यारहवीं का छात्र है.

उसे दूसरे युवक ने कुछ दूर तक ले जाने के लिये हथियार दिया था. पुलिस ने सौरव के बयान पर दूसरे युवक के त्रिमूर्ति चौक स्थित घर पर भी छापा मारा. लेकिन वह फरार था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से सख्ती से पूछताछ की जा रही है. वहीं फरार युवक की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है. उन्होने कहा कि मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >