सदर अस्पताल व्यवस्था सुधारने की मांग को ले सौंपा ज्ञापन सहरसा शहर. बिहार विकास मोरचा का शिष्टमंडल सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था दूर करने की मांग को लेकर सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह व अस्पताल डीएस अनिल कुमार से मिला. सदस्यों ने 11 सूत्री मांगों का मांगपत्र सौंपा. शिष्टमंडल ने इमरजेंसी वार्ड में बेड की संख्या को बढ़ाने, डायग्नोसिस सेंटर चालू करने, ब्लड बैंक की व्यवस्था दुरुस्त करने, ओपीडी में मनमानी वसूली पर रोक लगाने, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, दलाल मुक्त अस्पताल व दलालों पर समुचित कार्रवाई की मांग की. मोर्चा संयोजक सोनू तोमर के नेतृत्व में अभिषेक वर्द्धन, आशिष रंजन सिंह, राजा चौधरी, रौशन झा, संजीव बबलू, धीरज यादव, अमित पाठक, रितेश सिंह ने स्मारपत्र सौंपा. ————-उर्दू-बांग्ला शिक्षक नियोजन में धांधली सहरसा शहर. उर्दू-बंगला विशेष शिक्षक नियोजन में बड़े पैमाने पर धांधली की बात संगठन के अध्यक्ष जुनैद अनवर ने कही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर 28 दिसंबर तक नियोजन पत्र वितरित किया जाना था. लेकिन विभिन्न पंचायत सचिवों के कारनामों के कारण नियोजन पत्र वितरण नहीं हो पाया है. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों से नियोजन के बदले धन उगाही का मामला सामने आ रहा है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीएम विनोद सिंह गुंजियाल को आवेदन दिया गया है. समुचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो उग्र आंदोलन को संगठन बाध्य होगा. —————बच्चों को मिलेंगे खाते में राशि सहरसा शहर. शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में छात्रवृत्ति, पोशाक राशि आदि आरटीजीएस को माध्यम से देने को लेकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं सहित अभिभावक के खाता लिए जा रहे हैं. मध्य विद्यालय झपड़ा टोला के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्ग एक से लेकर वर्ग आठ तक के सभी नामांकित बच्चों से खाता लिया जा रहा है. जो कुछ बच्चे खाता से वंचित रहेंगे वैसे बच्चों को विद्यालय अपने स्तर से खाता खुलवायेगा. उन्होंने कहा कि अभी तक अधिकांश बच्चों ने अपने या अपने अभिभावक के खाते को जमा करा दिया है. ————-आज करायें आंखों की नि:शुल्क जांचपतरघट. पस्तपार पंचायत के लहौना बस्ती स्थित जामिया इस्लामिया मदरसा में गुरुवार की सुबह आठ बजे से दिन के तीन बजे तक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सह युवा नेता मो मरगुब मुकेश के सौजन्य से नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें नेत्र रोगों से संबंधित बीमारियों के अलावे दंत रोग सहित विभिन्न प्रकार के शारीरिक बीमारियों का मुफ्त जांच कर इलाज किया जायेगा. शिविर में प्रख्यात चिकित्सक की टीम में डॉ संजय कुमार, डॉ ओमनारायण यादव, डॉ संतोष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न बीमारियों से संबंधित मरीजों का नि:शुल्क जांच कर इलाज किया जायेगा. जिसकी व्यापक तैयारी शुरू कर दी गयी है. ———-परिभ्रमण दल रवाना पतरघट. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बुधवार को मध्य विद्यालय धबौली से छात्र-छात्राओं की टोली को परिभ्रमण पर रवाना किया गया. परिभ्रमण दल में शामिल 80 छात्र-छात्राओं की टोली को विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. प्रधानाध्यापक अमरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं को महिषी तारा स्थान, कारू खिरहरि स्थान, मत्स्यगंधा सहित अन्य दर्शनीय स्थलों का परिभ्रमण कराते हुए ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध करवाया जायेगा. इस मौके पर जदयू पंचायत अध्यक्ष सह युवा नेता संतोष कुमार सिंह, शिक्षक संजीव कुमार स्नेही, कुमारी पुनीता, जूली कुमारी, स्वर्णजीत कुमार, चंद्रजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक मौजूद थे. ———–कार्यशाला का आयोजन पतरघट. अक्षर मेला की तैयारी हेतु प्रखंड लोक शिक्षा समिति कार्यालय में उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला कार्यक्रम समन्वयक अमीर राम ने मेला के बारे में उपस्थित पे्ररक, सह प्रेरक, टोला स्वयंसेवक, तालिमी मरकज शिक्षा स्वयंसेवक को अक्षर मेला से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस मौके पर केआरपी नवल किशोर कुमार, प्रखंड समन्वयक चंद्रदेव यादव, लेखा समन्वयक मनोज कुमार राम सहित टोला सेवक, प्रेरक आदि मौजूद थे. ————–नप जमीन का हो रहा अतिक्रमण सहरसा शहर. भू-माफियाओं द्वारा नगर परिषद की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर बटराहा वार्ड नंबर-23 के निवासियों ने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश राम को आवेदन दिया है. आवेदन में वार्ड के महेन्द्र यादव, सतीश यादव,सुनील यादव आदि ने कहा है कि मुहल्ले के दक्षिणी छोर पर नगर परिषद की कई एकड़ जमीन खाली है. जिसका असामाजिक तत्वों व जमीन के दलालों द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा किया जा रहा है. उन्होंने जमीन का सीमांकन कर घेराबंदी करने की मांग की है. ———–बैंक की मनमानी से लाभुक परेशान सहरसा शहर. ज्योति विवेकानंद संस्थान की संचालिका ज्योति मिश्रा ने देयता समूह के गठन के बाद भी बैंक द्वारा ऋण नहीं देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा दिये गये निर्देश के नियमानुसार गु्रप तैयार कर लोन के लिए आवेदन आठ माह पूर्व ही दिया गया. लेकिन बैंक की मनमानी के कारण आज तक लाभुक इस लाभ से वंचित हैं. उन्होंने लाभुकों के साथ भुगतान नहीं होने की स्थिति में हड़ताल पर जाने की बात कही है. ———–डीएम ने किया जविप्र दुकानों की जांच कहरा. बुधवार को डीएम विनोद सिंह गुंजियाल ने अपने सिमरी बख्तियारपुर दौरे के दौरान कहरा प्रखंड के कई डीलरों की जांच कर उपस्थित उपभोक्ताओं से भी खाद्यान्न उठाव संबंधित कठिनाईयों की पूछताछ की. जांच के दौरान डीएम श्री गुंजियाल ने डीलर कमली भगत व पंकज झा को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. जिससे उपभोक्ताओं को खाद्यान्न उठाव संबंधित कोई परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. इस मौके पर सदर एसडीओ जहांगीर आलम व अन्य लोग मौजूद थे. ——-मुखिया के जेल जाने से विकास कार्य हो रहा प्रभावित कहरा. प्रखंड क्षेत्र के पड़री पंचायत के मुखिया रूपेश खां एक आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में चले गये हैं. इसके कारण पंचायत के कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं प्रभावित हो रहा है. पंचायत संबंधित कई कार्यों को लेकर पंचायतवासी प्रखंड कार्यालयों का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है. कन्या विवाह, शौचालय निर्माण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर लाभुक भटक रहे हैं. पंचायत की समस्याओं को लेकर बीडीओ सुदर्शन कुमार ने बताया कि पंचायत की इस समस्या को लेकर पंचायती राज विभाग सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया है. दिशा निर्देश आने पर पंचायत कार्य हेतु वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी. ———आज मनेगा वार्षिक स्थापना दिवस सहरसा शहर. लाइफ स्प्रींग ब्रिटिश लिंग्वा कैरियर हब अपना स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनायेगा. कैरियर हब के निदेशक अन्नु सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना करेंगे. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. ————-पूर्व मुख्यमंत्री स्व सहाय की जयंती आजसहरसा शहर. कायस्थ युवा महाशक्ति के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार के चौथे मुख्यमंत्री स्व कृष्ण बल्लभ सहाय की 115वीं जयंती 31 दिसंबर को स्थानीय चित्रगुप्त भवन में मनायी जायेगी. जिसमें चित्रांश परिवार सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है. बैठक में डॉ सतीश कुमार दास, सुधाकर श्रीवास्तव चीकू, एके गुड्डू, राहुल कुमार वर्मा, संदीप दास, अजय कुमार वर्मा, सुधीर सिन्हा आदि मौजूद थे.
सदर अस्पताल व्यवस्था सुधारने की मांग को ले सौंपा ज्ञापन
सदर अस्पताल व्यवस्था सुधारने की मांग को ले सौंपा ज्ञापन सहरसा शहर. बिहार विकास मोरचा का शिष्टमंडल सदर अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था दूर करने की मांग को लेकर सिविल सर्जन अशोक कुमार सिंह व अस्पताल डीएस अनिल कुमार से मिला. सदस्यों ने 11 सूत्री मांगों का मांगपत्र सौंपा. शिष्टमंडल ने इमरजेंसी वार्ड में बेड की […]
