नव वर्ष पर दिखेगा सेलिब्रेशन और उमंग का संगम नव वर्ष के स्वागत को तैयार है सहरसाशहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जोर- शोर से हो रही तैयारीमंदिरों में जुटेगी लोगों की भारी भीड़सहरसा नगर नव वर्ष 2016 का स्वागत करने के लिए लोगों ने अपने-अपने तरीके से तैयारियां कर ली है. घर के बड़े बुजुर्ग देवालय पहुंच नूतन वर्ष आगाज करने का मन बना चुके हैं, वहीं युवाओं की भीड़ बलुआहा पुल के मनोरम वातावरण में स्वयं को खो जाने में उत्सुक है. नव वर्ष से एक दिन पूर्व मौसम के मिजाज ने भी तैयारियों का लेकर उत्साह बढ़ा दिया है. सबसे खास बात यह है कि महिलाएं मत्स्यगंधा पहुंच रक्तकाली मेले का लुत्फ उठाने की इच्छा पूर्व में जता चुकी है, तो नन्हे मुन्नों की चिल्लर पार्टी संजय पार्क व घर के अहाते में पिकनिक मनाने को लेकर खरीदारी भी कर चुकी है. सच मानिए पूरे शहर में हैप्पी न्यू ईयर की गूंज दो दिन पूर्व ही सुनायी देने लगी है. डीजे बजेगा तो पप्पू नचेगानव वर्ष के स्वागत को लेकर शहर के चौक-चौराहों व मोहल्लों में डीजे की धुन पर मस्ती करने की योजना यंगस्टर बना चुके है. युवाओं द्वारा पूर्व में ही नये साल के स्वागत को लेकर डीजे सहित लाइट बोर्ड की बुकिंग कर ली गयी है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर युवाओं ने होटल की भी बुकिंग की है. सभी का होगा कल्याणदूसरी तरफ धर्मगुरु ने भी अपने-अपने तरीके से नव वर्ष के लिए संकल्प लेने की बात कही है. ज्योतिषाचार्य पंडित शंकर कात्यायन कहते हैं कि नूतन वर्ष में जिले के लोगों को कामयाबी मिले, इसकी कामना करता हूं. ज्योतिषाचार्य बलराम झा कहते हैं कि समाज का कल्याण हो, इसी आशा के साथ नव वर्ष में प्रवेश करने का संकल्प है. पंडित विद्यापति झा कहते हैं कि बीते वर्ष की अपेक्षा उन्नति का मार्ग सभी वर्ग के लोगों के लिए प्रशस्त हो, भगवान से कामना करने का है संकल्प. मांस-मछली का गरम रहेगा बाजार प्रत्येक वर्ष नव वर्ष के मौके पर मांस-मछली के दुकानदारों की बल्ले-बल्ले रहती है. इस बार शुक्रवार का दिन होने से बिक्री में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसको देखते दुकानदारों ने भी भीड़ के अनुसार आपूर्ति देने का फैसला किया है. आज से ही लगने लगी भीड़न्यू ईयर मनाने को लेकर इन दिनों शराब का प्रचलन काफी बढ़ गया है. लोग पूर्व से ही शराब की दुकानों पर खरीदारी करने के लिए प्लान बना चुके है. शराब व्यवसायी बताते है कि ठंड के मौसम में रम की डिमांड ज्यादा है. खासकर जश्न में लोग ज्यादा खरीद कर रहे हैं. उचक्कों पर रहेगी नजरएसपी विनोद कुमार के निर्देश पर वायरलेस के माध्यम से जिले के सभी थानाध्यक्षों को नव वर्ष के दौरान मुस्तैदी से काम करने को लेकर निर्देश दिये गये हैं. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि संजय पार्क, मत्स्यगंधा में पुलिस बलों की पर्याप्त तैनाती की जा रही है. इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिस के अधिकारी तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि गस्ती गाड़ी भी सड़कों पर चौकस रहेगी. गरम कपड़ों में लिपट कर ही जानाशहर के जानेमाने चिकित्सक डॉ एचआर मिश्रा कहते हैं कि पर्व के उल्लास में सेहत के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए. डॉक्टर बताते हैं कि पिकनिक स्पॉट पर जाने से पूर्व लोग गर्म कपड़ों से स्वयं को महफूज कर ले. इसके अलावा बच्चे को साथ ले जाने के लिए बाइक की अपेक्षा चार पहिया वाहन का प्रयोग करें. छेड़खानी पर जतायें विरोधपिकनिक स्पॉट या शहर के मंदिरों में जाने के दौरान कोई आपसे छेड़खानी जैसे अपराध करने की कोशिश करता है तो चुप रहने के बजाय विरोध करें. अपने आसपास के लोगों को मामले की जानकारी दे. संभव हो तो उचक्के की फोटो मोबाइल में लेने का प्रयास करे. असहज स्थिति होने पर समीप में तैनात पुलिस कर्मी या मंदिर कमेटी के सदस्यों से संपर्क करें. आपातकालीन सेवा में रहेंगे डॉक्टरसीएस डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पर्व को देखते सदर अस्पताल सहित जिले के सभी पीएचसी में आपातकालीन सेवा के लिए डॉक्टर मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि आपात स्थिति के लिए ऑन कॉल चिकित्सक की भी व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा भीड़ भाड़ वाली जगहों पर प्राथमिक चिकित्सा किट के साथ कर्मी मौजूद रहेंगे. हेल्पलाइन नंबरएसपी: 9431822995एसडीपीओ: 9431800055सदर थानाध्यक्ष: 9431822538सदर थाना: 100—————-नव संकल्पक संग क रहल छी अहांक स्वागतअधिकारी हो या जनप्रतिनिधि सभी ने लिया नव वर्ष का संकल्पनये जोश व उर्जा के साथ हो नव वर्ष में प्रवेशअधिकांश करेंगे पूजा पाठ से दिन की शुरुआतसहरसा नगर नये साल के स्वागत के लिये आमजनों के द्वारा जहां पिकनिक से लेकर परिभ्रमण तक की तैयारियां की गयी हैं. वहीं स्थानीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के अलावा युवाओं ने भी आगे निकल कर जिले के विकास व समृद्धि के लिये संकल्प लेकर नूतन वर्ष में प्रवेश की योजनाएं बनायी है…. पुराने साल की खामियों को भुला कर नई सोच व उर्जा के साथ मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने का संकल्प दोहराता हूं.पप्पू यादव, सांसद, मधेपुराफोटो – पप्पू 7- पप्पू यादव… जिले में सरकार द्वारा प्रदत सभी प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक वर्ष 2016 में पहुंचाना है, इसके अलावा आमजनों की सभी प्रकार के समस्याओं का निदान कर उनमें सेवा के प्रति विश्वास का अलख जगाना है.अरुण कुमार यादव, विधायक सहरसाफोटो – अरुण 4- अरुण कुमार यादव… सरकार की सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ सभी लोगों तक नव वर्ष में पहुंचाना है. जिले की विकास को लेकर हमेशा सजग रहुंगा. दिनेश चंद्र यादव, सिमरी विधायकफोटो – दिनेश 4- दिनेश चंद्र यादव… जिले के लोगों के सुख, समृद्धि व अमन चैन के लिये नये साल में प्रयासरत रहने का संकल्प है.रत्नेश सादा, सोनवर्षाराज विधायकफोटो – रत्नेश 5- रत्नेश सादा… सरकार के उद्देश्य को समाज में लोगों तक और समाज के वंचित व शोषित लोगों तक लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया है. क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान होगा.डॉ अब्दुल गफूर, मंत्री राज्य सरकारफोटो – गफूर 6- डॉ अब्दुल गफूर
नव वर्ष पर दिखेगा सेलब्रिेशन और उमंग का संगम
नव वर्ष पर दिखेगा सेलिब्रेशन और उमंग का संगम नव वर्ष के स्वागत को तैयार है सहरसाशहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जोर- शोर से हो रही तैयारीमंदिरों में जुटेगी लोगों की भारी भीड़सहरसा नगर नव वर्ष 2016 का स्वागत करने के लिए लोगों ने अपने-अपने तरीके से तैयारियां कर ली है. घर के बड़े बुजुर्ग […]
